{"_id":"6aa6e42da1a10187a40beb5a","slug":"bahu-akbarpur-team-wins-title-at-sirsal-kabaddi-tournament-kaithal-news-c-245-1-kht1014-155067-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सिरसल कबड्डी प्रतियोगिता में बहु अकबरपुर की टीम ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सिरसल कबड्डी प्रतियोगिता में बहु अकबरपुर की टीम ने जीता खिताब
विज्ञापन
खिलाड़ी को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते ग्रामीण।
कैथल। गांव सिरसल के राजकीय स्कूल में आयोजित हरियाणा स्टाइल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब बहु अकबरपुर की टीम ने अपने नाम किया। देर रात करीब 2 बजे तक चले रोमांचक फाइनल मुकाबले में बहु अकबरपुर ने सांच की टीम को 16-11 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विजेता टीम को एक लाख 51 हजार रुपये नकद और बुलेट बाइक पुरस्कार में दी गई, जबकि उपविजेता सांच की टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली। प्रतियोगिता में 60 से अधिक टीमों ने भाग लिया। प्री-क्वार्टर फाइनल में परमजीतपुरा पंजाब ने हरिसिंहपुरा को 14-6, मोरखी ने धनोरी को 14-7, सौंगल ने डूमरखां को 14-7, बहु अकबरपुर ने सिरसल को 14-10, डेरा जांडली ने खेड़ा को 14-8 और सांच ने खरक बूरा को 14-9 से हराया।
प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय विशाल और स्वर्गीय अरुण की स्मृति में विदेशों में रहने वाले युवाओं की ओर से किया गया। दोनों युवाओं की 24 जून 2025 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों से जोड़ना रहा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक सतपाल जांबा, डीएसपी सुशील प्रकाश और समाजसेवी रणबीर लोहान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।