फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Goga Fair in Rajaund on the 16th; condition of Kaithal Road poor for pedestrians.

Kaithal News: राजौंद में 16 को गोगा मेला, पैदल यात्रियों के लिए कैथल रोड की हालत खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Goga Fair in Rajaund on the 16th; condition of Kaithal Road poor for pedestrians.
राजौंद। कैथल रोड स्थित जाहरवीर गोगा माड़ी पर 16 सितंबर को विशाल मेले का आयोजन होगा। मेले के लिए जाहरवीर गोगा मेड़ी कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले में राजौंद सहित आसपास के गांवों से सभी बिरादरियों के हजारों श्रद्धालु पहुंचकर गोगा माड़ी पर मत्था टेकेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान ने बताया कि इस बार मेले के दौरान कैथल रोड की बदहाल हालत श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर जाता है। ऐसे में पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष परेशानी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मेले से पहले गड्ढे भरवाने, जल निकासी की व्यवस्था करने और श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेला भाद्रपद अमावस्या के बाद पंचमी को आयोजित किया जाता है। इसके अगले दिन श्रद्धालु छड़ी लेकर राजस्थान के गांव बागड़ स्थित गोगा माड़ी के लिए पैदल यात्रा पर रवाना होते हैं। वहां नवमी को पूजा-अर्चना के बाद दशमी को श्रद्धालु राजौंद लौटते हैं। इस अवसर पर अमन राणा, विजय राणा, प्रदीप राणा, सतपाल प्रजापत, नाथी राणा, मोहन राणा सहित कमेटी के अन्य सदस्य और सेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed