फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Deep potholes on the road leading from Jind Bypass to Sector-18.

Kaithal News: जींद बाईपास से सेक्टर-18 जाने वाली सड़क पर बने गहरे गड्ढे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Deep potholes on the road leading from Jind Bypass to Sector-18.
सड़क पर मौजूद गड्ढे व बिखरी बजरी। संवाद
कैथल। शहर के जींद बाईपास से हुड्डा सेक्टर-18 और करनाल रोड रेलवे फाटक की ओर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे और बिखरी बजरी वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन, कार और अन्य वाहन गुजरते हैं। ऐसे में खराब सड़क के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बलवान कुंडू ने बताया कि बारिश होने पर सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालकों को कई बार अचानक ब्रेक लगाने या वाहन का रास्ता बदलने की जरूरत पड़ती है। इससे पीछे और आसपास से आ रहे वाहनों के साथ टक्कर की आशंका रहती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़क की स्थिति अधिक जोखिम भरी है। रात के समय पर्याप्त रोशनी न होने पर गड्ढों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। कई स्थानों पर सड़क की सतह उखड़ने के कारण बजरी भी फैली हुई है, जिससे दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से सड़क की स्थिति का जायजा लेकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण हिस्सों को जोड़ता है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इसलिए गड्ढों को भरने के साथ सड़क की उखड़ी सतह को भी ठीक किया जाना चाहिए, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके। इस संबंध में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जल्द सड़क का पैचवर्क करवाया जाएगा, लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed