फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Milk at 100 and Ghee at 1,500 per litre from October 1; dairy operators in Cheeka hike rates.

Kaithal News: 1 अक्तूबर से दूध 100 और घी 1500 रुपये लीटर, चीका में डेयरी संचालकों ने बढ़ाए रेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Milk at 100 and Ghee at 1,500 per litre from October 1; dairy operators in Cheeka hike rates.
दूध व घी के दामों को लेकर चर्चा करते डेयरी संचालक। संवाद
गुहला चीका। हरियाणा के कई जिलों के बाद दूध और घी के दाम बढ़ाने की मुहिम अब गुहला-चीका तक पहुंच गई है। रविवार को पटियाला रोड स्थित किसान भवन में डेयरी संचालकों और पशुपालकों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 अक्तूबर से भैंस का दूध 100 रुपये और गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जाएगा। वहीं भैंस के घी का भाव 1500 रुपये और गाय के घी का भाव 2200 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

चौधरी महा सिंह डेयरी के संचालक हरवंस सीड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बढ़ती महंगाई और डेयरी कारोबार की बढ़ती लागत पर चर्चा की गई। हरवंस सीड़ा ने बताया कि पशुओं के चारे और अन्य खाद्य सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भैंसों को खिलाई जाने वाली खल का कट्टा पहले करीब 1800 रुपये था, जो अब लगभग 3000 रुपये हो गया है। इससे पशुपालकों और डेयरी संचालकों की लागत बढ़ गई है। बैठक में दूध और घी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए भी सामूहिक नियम तय किए गए। मिलावट या निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर 5100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में रतिराम सीड़ा, बलकार बल्लू, देवीदयाल सीड़ा, अमर सिंह सहित कई पशुपालक व डेयरी संचालक मौजूद रहे।

दूध व घी के दामों को लेकर चर्चा करते डेयरी संचालक। संवाद

दूध व घी के दामों को लेकर चर्चा करते डेयरी संचालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed