फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Science students registered victory in cricket

Kaithal News: क्रिकेट में विज्ञान के छात्रों ने दर्ज की जीत

Sun, 21 Apr 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Science students registered victory in cricket
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेडिकल, नॉन मेडिकल तथा कॉमर्स व आर्ट्स की टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें विज्ञान के छात्रों ने जीत दर्ज की।

कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान जेबी खुरानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करके न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि एक ओवर स्वयं खेलकर मैच को रोचक भी बनाया।
विज्ञापन


मैच आरंभ करने से पहले राष्ट्रीय गान गाकर राष्ट्र का सम्मान भी बढ़ाया गया। प्रधानाचार्या वीना अग्रवाल व उप प्रधानाचार्या रंजू गुप्ता ने दोनों टीमों के बीच टॉस करवाया। जिसे कॉमर्स की टीम ने जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। विज्ञान की टीम ने कैप्टन मनदीप 12वीं नॉन मेडिकल के निर्देशन में 12 ओवर में 111 रन बनाकर कॉमर्स व आट्र्स की टीम को खेल के लिए आमंत्रित किया। कॉमर्स व आर्ट्स की टीम भी कैप्टन गौरव 12वीं कॉमर्स के निर्देशन में पूरे जोश से खेलते हुए 102 रन ही बना पाई। पूरे मैच का निर्देशन प्राध्यापक मनीष मनचंदा व गुलशन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक के तौर पर पीटीआई राजेश कुमार व अंकित बांगर ने सफल भूमिका निभाई। प्राध्यापक कपिल वत्स ने मैच का आंखों देखा हाल रोचक अंदाज में सुनाया। अंत में विजयी टीम को जेबी खुरानिया व वीना अग्रवाल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed