{"_id":"691cba7ef2104e52420f4086","slug":"school-buses-inspected-in-kalayat-deficiencies-found-in-48-buses-kaithal-news-c-245-1-kht1005-140890-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में स्कूली बसों की जांच, 48 में मिलीं कमियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में स्कूली बसों की जांच, 48 में मिलीं कमियां
Tue, 18 Nov 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
18केएलटी3: स्कूली वाहनों की हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। स्कूल सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत स्कूली बसों की नियमित जांच के दौरान आरटीओ कार्यालय ने कलायत उपमंडल की 48 बसों में मामूली कमियां पाई हैं। इस संबंध में सभी संबंधित स्कूल प्रबंधनों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच टीम के इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में धुंध और शीतलहर के मौसम को देखते हुए स्कूली वाहनों की जांच अत्यंत आवश्यक हो जाती है। निरीक्षण के दौरान स्कूलों के प्रतिनिधियों को मौके पर ही कमियों से अवगत कराया गया, साथ ही लिखित रूप में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित अवधि में सभी खामियां दूर की जाएं।उन्होंने कहा कि यदि कोई स्कूल निर्धारित समय में सुधार नहीं करवाता, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। स्कूल सुरक्षित वाहन पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, इसलिए मानकों का अनुपालन अनिवार्य है।