{"_id":"680fdafd830eca08df0b80f3","slug":"school-buses-found-negligent-will-be-confiscated-dc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-634648-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही करने वाले स्कूल की बसें होंगी जब्त : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही करने वाले स्कूल की बसें होंगी जब्त : डीसी
Tue, 29 Apr 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डीसी प्रीति ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इसमें डीसी प्रीति ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का दृढ़ता से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी हर संभव प्रयास करके दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाएं।
डीसी ने कहा कि विशेष अभियान चलाकर विद्यार्थियों व आमजन को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक किया जाए, वहीं कॉलेजों के बाहर नाके लगाकर यातायात नियमों का पालन न करने वालों के चालान किए जाएं। जहां-जहां सड़कों की मरम्मत की जानी है, वहां पर सड़कों को दुरुस्त किया जाए, ताकि कोई घटना न घटे। जो बसें सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत खरी नहीं उतर रही है, उनको जब्त किया जाए।
डीसी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक गंभीर विषय है, जोकि मानव जीवन से जुड़ा हुआ है। अधिकारियों के साथ-साथ आमजन भी अपनी जिम्मेदारियों को समझें और सभी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। उन्होंने निर्देश जारी किए कि वे अपने-अपने विभागों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर इससे संबंधित बैठकें लेते रहे व इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाएं।
विज्ञापन
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पिछले तीन माह से कई बसों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। ऐसी बसों पर एक सप्ताह में नियमानुसार कार्रवाई करें।
यातायात नियमों का पालन न करने वालों का करें चालान
डीसी प्रीति ने पुलिस विभाग को सख्त निर्देश दिए कि वे अवैध पार्किंग व गलत साइड पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करें। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ चालान बढ़ाएं जाए। उन्होंने आरटीए को निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ओवर लोड वाहनों का चालान किया जाए।
आरटीए गिरिश कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग ने गत मार्च माह में 3169 चालान किए गए, जिसमें 25 लाख 89 हजार 700 रुपये का चालान किए गए। इसी प्रकार आरटीए विभाग ने 103 चालान किए, जिसमें 33 लाख 78 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन सड़कों को मरम्मत की जरूरत है, उनको जल्द से जल्द दुरूस्त किया जाए। सड़क निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता सही होनी चाहिए। वन विभाग के अधिकारी सड़कों पर टहनियों की छंटाई करवाना सुनिश्चित करें। सड़क सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ बेहत्तर कार्य करे।
इस मौके पर आरटीए गिरिशि कुमार, कैथल एसडीएम अजय सिंह, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, डीएसपी सुशील प्रकाश, डीईओ रामदिया, डीआईओ दीपक खुराना, कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल, प्रशांत ग्रोवर, सतपाल के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।