फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Saint showed humanity the way of welfare

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया संत गुरु रविदास का जन्मोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Saint showed humanity the way of welfare
कैथल। जिलेभर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जिलेभर में सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय में संत गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला प्रताप गेट के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक लीला राम ने भाग लिया। विशेष अतिथि के रूप में वेदपाल, धर्मबीर भोला एडवोकेट, गौरव मित्तल पाड़ला, रोहताश, शकुंतला एसएमओ ने भाग लिया। एसआरडी स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विधायक ने मंदिर एवं धर्मशाला प्रांगण में हॉल निर्माण के लिए 51 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। विश्वास दिलाया कि इस राशि को सीएम से स्वीकृति लेकर जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राज्य सरकार हर साल गुरु रविदास जयंती को सरकारी तौर पर भव्य तरीके से मना रही है। संत रविदास ने समूची मानवता को जीवन का कल्याणकारी रास्ता दिखाया। विधायक ने इस अवसर पर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर रामकुमार नैन, नरेश मित्तल, गौरव मित्तल पाडला, ज्योति सैनी, सत्यवान मेहरा, गुरु रविदास सभके प्रधान जगदीश मेहरा, सतीश कुमार, कमल कुमार, चंद्र मोहन, रमेश कुमार, धर्मबीर भोला, ओमप्रकाश, श्याम लाल कल्याण, बलदेव आर्य, मुख्तयार सिंह, रामपाल रति, डॉ वेदपाल, कर्म चंद आरे वाले, रोहताश, शंकुतला दहिया, बीरबल सिंह धनिया, लाल सिंह, प्रकाश चंद, शेर सिंह मानस, डॉ. शमशेर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जयपाल, राकेश, सतपाल, मियां सिंह, परवीन, वीरेंद्र कुमार, सुरेश लोधर, महिंद्र सिंह, रामपाल, संजय भोरिया, सीमा, पिंकी, उषा, मीना, सुदेश व सुभाष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed