फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Saini and Simran welcomed

Kaithal News: सैनी और सिमरन का किया स्वागत

Wed, 13 Aug 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Saini and Simran welcomed
19 कैथल। खुशी सैनी का स्वागत करते पाला रामा सैनी व अन्य सदस्य। विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। एशियन कुराश चैंपियनशिप दक्षिण कोरिया से स्वर्ण पदक जीत कर लौटी खुशी सैनी और सिमरन का कैथल पहुंचने पर सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में स्वागत किया। स्टेडियम से पिहोवा चौक और चंदाना गेट तक तिरंगा यात्रा निकाल कर भव्य स्वागत किया गया। कुराश एसोसिएशन की ओर से मोमेंटो देकर दोनों बेटियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।

इसके अलावा भी अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं यूनियन ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के प्रधान ने अपने साथियों के साथ पहुंच कर दोनों बेटियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यकारी जिला खेल अधिकारी देवेंद्र कुमार सभी खेल प्रशिक्षक ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


उधर, मून लाइट पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवी व विद्यालय संचालक पाला राम सैनी ने खुशी को नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया। पाला राम सैनी ने बताया कि खुशी एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता सतीश सैनी, हिंद सिनेमा के पास चाय की रेहड़ी लगाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद परिवार ने कभी खुशी की खेल भावना को कमजोर नहीं होने दिया। सतीश सैनी हर दिन सुबह-शाम अपनी बेटी खुशी और बेटे नमन को स्टेडियम ले जाकर अभ्यास करवाते हैं। सम्मान समारोह में पाला राम सैनी ने कहा कि खुशी जैसे खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणा हैं। हमें इन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि वे देश का नाम रोशन करें।

19 कैथल। खुशी सैनी का स्वागत करते पाला रामा सैनी व अन्य सदस्य। विज्ञप्ति

19 कैथल। खुशी सैनी का स्वागत करते पाला रामा सैनी व अन्य सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed