फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   saibar aparaadhiyon se rahen satark

साइबर अपराधियों से रहें सतर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
saibar aparaadhiyon se rahen satark
एसपी लोकेंद्र सिंह ने एडवाइजरी जारी करके लोगों से अपील की है कि वे साइबर ठगों से सावधान रहें। मोबाइल पर अज्ञात लोगों द्वारा भेजे जाने वाले किसी भी प्रकार के लिंक पर क्लिक न करें।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि आमजन के धन को चुराने के लिए टीए 505 साइबर अपराधी सर्व हेल्पर मालवेयर की सहायता ले रहे हैं। सर्व हेल्पर को आमजन के फोन, कंप्यूटर या अन्य डिवाइस में पहुंचाने के खिलाफ आरोपियों द्वारा कई सॉफ्टवेयर के नकली इंस्टॉलर बनाए हुए हैं। सर्व हेल्पर मालवेयर को उपभोक्ता की डिवाइस में पहुंचाने उपरांत आरोपी उपभोक्ता के पासवर्ड और अन्य संवेदनशील जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। जिसकी मार्फत वे उपभोक्ता के धन को चुरा कर साइबर धोखाधड़ी करते हैं। इस प्रकार के साइबर अपराधियों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी एप्लीकेशन को डाउनलोड न करें। एप्लीकेशन को किसी विश्वसनीय स्रोत से ही डाउनलोड करें। किसी अज्ञात स्रोत से प्राप्त इमेल अटेचमेंट फाइल या डेटा को खोलने से बचें। साइबर सुरक्षा युक्तियों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ट्विटर हैंडल पर साइबर दोस्त को फॉलो करें और साइबरक्राईम.जीओवी.इन पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed