फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   s

जिलावासियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर किया नमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
s
जिलेभर में महात्मा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलावासियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। वहीं कुछ सामाजिक संस्थाओं द्वारा समाजसेवा से जुड़े कार्य भी किए गए, जिनमें सफाई अभियान और पौधरोपण जैसे कार्य शामिल किए गए। कई जगहों पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई
कैथल। महात्मा गांधी जयंती पर इंडस पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। केशव स्पार्टन और यूथ क्रिकेट क्लब के इस कड़े मुकाबले में केशव स्पार्टन की टीम ने यूथ क्रिकेट क्लब को 3-2 से हराया। मुख्य अतिथि समाजसेवी रवि भूषण गर्ग ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

गांव में चलाया सफाई अभियान
कैथल। चंक्य फाउंडेशन ने महात्मा गांधी की जयंती पर गांव चंदाना में जागरूकता व सफाई अभियान चलाया। जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया व गांव की मुख्य गलियों की साफ सफाई की गई। इस अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक देवेंद्र शर्मा एडवोकेट कोषाध्यक्ष, शीशपाल शर्मा, बसाऊ बेदी, नरेश बेदी, मनिद्र बेदी, पप्पू बेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के बीच करवाई प्रतियोगिताएं
कैथल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। विद्यालय के छात्रों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा तीसरी और चौथी के लिए गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित गद्य लेखन, कक्षा पांचवीं और छठी के विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू गंभीर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को बधाई दी।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन
कैथल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. श्रेयांश द्विवेदी ने विश्वविद्यालय परिवार की इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
महात्मा गांधी ने स्वच्छता व सादगी का दिया संदेश : अमनदीप
गुहला-चीका। महात्मा गांधी जयंती पर चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने चीका शहर में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की। अमनदीप कौर ने बापू की तस्वीर पर ज्योति जगाकर पुष्प अर्पित किए। कोरोना महामारी में बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। स्वछता पखवाड़े को लेकर नपा चेयरपर्सन ने जागरूक करने वाले स्वच्छ रथ को हरी झंडी देकर रवाना किया। स्वच्छता अभियान में शहर के हर कोने को स्वच्छ बनाने का काम किया जाएगा। बाजीगर बंजारा एकता मंच के हलका अध्यक्ष एवं बीजेपी के युवा वरिष्ठ नेता रामदिया डंढौता ने पिहोवा रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान का शंखनाद
कलायत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलायत में स्वच्छ मिशन जन प्रचार अभियान का शंखनाद किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन रजनी राणा रही। अध्यक्षता नगर पालिका सचिव बंबूल मलिक ने की। नपा सुपरवाइजर सोमप्रकाश शर्मा, सुरेश मोण, सुरेश चहल, मनप्रीत सिंह, मोहित राणा और सफाई कर्मियों द्वारा तय कार्ययोजना के माध्यम से स्वच्छता का प्रभावी संदेश दिया गया। इस दौरान गांधी और शास्त्री को नमन करते हुए स्वच्छता जागरूकता प्रचार रथ को चेयरपर्सन रजनी राणा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। वहीं गांव बात्ता में समाजसेवी संगठनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। मंडल के अध्यक्षों ने बताया कि 30 अक्टूबर तक सभी संगठन मिलकर गांव में स्वच्छता अभियान ग्रीन इंडिया अभियान व वेस्ट प्लास्टिक अभियान चलाएंगे। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच पवन शर्मा, संजीव शर्मा, अभिषेक, विशाल, सूरजभान, रजत, हर्ष मौजूद रहे।
लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी को किया नमन
राजौंद। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सभी स्टाफ सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पित किए। स्कूल की प्रबंधक समिति के प्रबंधक डॉ. देवेंद्र आर्य, राजेंद्र सिंह व स्कूल के प्रधानाचार्य ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे। स्कूल की बारहवीं विज्ञान संकाय की होनहार छात्रा भावना तथा दसवीं कक्षा में छात्रा कोमल को स्कूल के प्रधानाचार्य ओपी शर्मा व वरिष्ठ अध्यापक बारूराम द्वारा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। वहीं महाराणा प्रताप चौंक के पास धर्मशाला में प्रदेश युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी विशाल राणा ने युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई।
16 अक्टूबर तक चलाया जाएगा स्वच्छता पखवाड़ा : हजवाणा
पूंडरी। महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत पूंडरी ब्लाक में भाजपा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाणा के नेतृत्व में इस पखवाड़े की शुरूआत ब्लाक के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गांव फरल के श्री फल्गु तीर्थ से की गई। इस अवसर पर देवेंद्र पांचाल, प्रदीप राणा फ बञरल, सुरेश भोला, राजीव राणा पंच, अजय आर्य, नवीन राणा पंच मौजूद थे।

महात्मा गांधी ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया : जडौला
ढांड। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर नई अनाज मंडी ढांड में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुल्तान सिंह जडौला की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। सुल्तान जडौला ने कार्यकर्ताओं के साथ बापू गांधी व शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed