फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   run bus

किलोमीटर बस को चलाने की मिली अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
run bus
आठ महीने से बस स्टैंड पर धूल फांक रही बसों को आखिरकार विभाग ने ऑन रूट करने का फैसला लिया है। हालांकि विभाग ने 50 प्रतिशत बसें ही चलाए जाने के आदेश जारी किए। जो कि शुक्रवार से सड़कों पर दौड़ेंगी। साथ ही यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। बस संचालकों द्वारा कई बार बसें चलाए जाने की मांग की गई थी। बस संलाचकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान बसों के संचालन पर रोक लगी थी। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई। सभी गतिविधियां शुरू हुई। अंतरराज्यीय बस सेवा भी शुरू की गई। लेकिन किलोमीटर स्कीम की बसों को नहीं चलाया गया। इसके बाद संचालकों द्वारा विभाग को चिट़्ठी लिखकर बसें चलाए जाने की मांग की गई। उमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद वीरवार से संचालक के पास बसों के संचालन के संबंध में नोटिस भेजा गया।
विज्ञापन

डिपो में है 15 किमी स्कीम की बसें: कैथल में इस दौरान 15 किलोमीटर स्कीम की बसें है। इसके अलावा डिपो में पांच मिनी व 120 सामान्य बसों सहित कुल 140 बसें है। किमी स्कीम बसों के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालकों में दिखा उत्साह: बसें चलने की सूचना प्राप्त होने के बाद संचालकों में उत्साह दिखा। बसें भी वॉशिंग के लिए भेजी गई। नटराज बस सर्विस संचालक अनिल ढूल ने बताया कि विभाग की ओर वीरवार के पचास प्रतिशत बसें चलाए जाने का आदेश मिले है। सरकार की सभी गाइडलाइनों को ध्यान में रखकर बसों का संचालन किया जाएगा।

फिलहाल दिल्ली रूट पर ही चलाई जाएंगी बसें: जीएम अजय गर्ग ने बताया कि पचास प्रतिशत बसें चलाए जाने को लेकर आदेश जारी हुए है। शुक्रवार से सात बसों को दिल्ली रूट पर भेजा जाएगा। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed