फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ruckus on Jammu-Katra Expressway

Kaithal News: जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर हंगामा

Tue, 08 Jul 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 08 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ruckus on Jammu-Katra Expressway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। खरक पांडवा के पास जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार को ड्यूटी नियमों को लेकर टोल कर्मियों और प्रबंधन के बीच जमकर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप लगाए। विवाद के दौरान एक महिला कर्मी के घायल होने की सूचना भी पुलिस को दी गई।

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब टोल कर्मचारी एकजुट होकर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। कर्मियों का आरोप है कि प्रबंधन ड्यूटी के नाम पर बेवजह परेशान करता है। संजीदगी से काम करने के बावजूद उन्हें बार-बार सेवा समाप्त करने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन


कर्मियों ने यह भी कहा कि आवश्यक कार्य के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोका जाता है और रोज नए-नए नियम थोपे जाते हैं, जो अन्य किसी टोल पर लागू नहीं हैं। उनका कहना है कि एनएचएआई ने कर्मचारियों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में काम करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन यहां प्रबंधन मनमानी कर रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि वे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टोल प्रबंधन ने सभी आरोपों को निराधार बताया। प्रबंधकों का कहना है कि किसी के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार नहीं किया गया। विवाद बढ़ने पर थाना प्रभारी रामनिवास शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।


घटना को लेकर खरक पांडवा में देर शाम तक बैठकों का दौर चलता रहा। थाना प्रभारी रामनिवास शर्मा ने बताया कि टोल प्रबंधन के खिलाफ मारपीट और बदसलूकी के आरोपों की शिकायत मिली है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed