फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   robbry

पिस्तौल के बल पर दो स्क्रैप व्यापारियों से लूटे 2 लाख 22 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
robbry
यूपी निवासी दो स्क्रैप व्यापारियों से चार आरोपियों ने मिलकर 2 लाख 22 हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों में से एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था, जिसने उन पर पिस्तौल तानकर लूट की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यूपी के मेरठ जिले के गांव अगवानपुर निवासी शहनवाज मलिक ने चीका थाना में शिकायत दी कि वह खतौली जिला मुजफ्फरनगर निवासी शौकिन के साथ मिलकर नागरिक अस्पताल कैथल के पास किराये पर रहता है। वे पुराना स्क्रैप खरीदने का काम करते हैं। 29 सितंबर को उसके पास डेरा बाजीगर कल्लर माजरा निवासी बीरु राम ने फोन किया कि उसके पास करीब 3 लाख रुपये का स्क्रैप है। जिसे वह उसके भाई सुखा की कबाड़ी वाली दुकान पर आकर देख लें। वह अपने पार्टनर के साथ 2 लाख 22 हजार रुपये बैग में डालकर बाइक पर डेरा बाजीगर पिहोवा रोड कल्लर माजरा सुखा कबाड़ी की दुकान के सामने पहुंच गया। जहां दुकान के सामने बीरू मिला जो अपने मकान पर स्क्रेप दिखाने के बहाने ले गया। जहां पर तीन आदमी आए, उनमें एक व्यक्ति ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। वर्दी वाले व्यक्ति ने बीरू और उन दोनों को पीटना शुरू कर दिया। गोली मारने की धमकी देकर 2 लाख 22 हजार रुपये जबरदस्ती लूट लिए। इसके बाद बीरू को भी अपने साथ लेकर चले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीरू और तीन व्यक्तियों ने पिस्तौल के बल पर 2 लाख 22 हजार लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed