फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways canceled employees' leave

रोडवेज ने रद्द की कर्मियों की छुट्टियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Roadways canceled employees' leave
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरकार की तरफ से रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। रक्षाबंधन पर्व पर बसों के संचालन को लेकर रोडवेज की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है। इन तैयारियों के बीच जहां रोडवेज के निदेशक की तरफ से रोडवेज कर्मियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। वही दो दिन तक निशुल्क यात्रा के लिए रूट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में चलाई जाने वाली लोकल रूटों की बसों के भी फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार ग्रामीण रूटों पर भी बसों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली, करनाल, हिसार, चंडीगढ़ व जींद की तरफ जाने वाली बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इस समय रोडवेज बेड़े में 109 बसें हैं। इस दिन किसी भी बस को स्टैंड पर खड़ा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं को निशुल्क यात्रा को सुगम बनाने के लिए बस स्टैंड पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। इसके साथ ही मुख्य बाईपास पर भी एक-एक कर्मचारी तैनात किया जाए। जिससे वहां पर भी बसें रुकवाई जा सकें। बस अड्डा के ट्रैफिक मैनेजर रोहताश जांगड़ा ने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत बुधवार दोपहर 12 के बाद महिलाओं की निशुल्क यात्रा शुरू हो जाएगी। महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। इसमें सभी बसों के चालकों व परिचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल डिपो के रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया के रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को बसों में निशुल्क यात्रा देने को लेकर डिपो में रूट पर फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। हर रूट पर यात्रियों के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो स्पेशल बसों का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed