फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   roadways bus on corona virus

रोडवेज बसों में सेनेटाइजर लिकविड का किया जा रहा छिड़काव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
roadways bus on corona virus
देशभर में कोरोना वायरस फैलने की आशंका से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। करीब 15 दिन पहले डीसी ने अधिकारियों की मीटिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे कि जिले से बाहर जाने वाली रोडवेज की बसों में हजारों यात्री सफर करते है। जिनमें सेनेटाइजर लिकविड का छिड़काव किया जाए। जिसके बचाव के लिए रोडवेज विभाग ने कदम उठाया है। विभाग द्वारा बाहरी क्षेत्रों में जाने वाली बसों में सेनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि फैल रही महामारी को रोका जा सके। वहीं चालक-परिचालक भी बसों को बिना स्प्रे केे नहीं चला रहे।
विज्ञापन

अब सरकार ने रोडवेज की सभी बसों में सेनेटाइजर का स्प्रे करने का निर्णय लिया है। जो भी बस डिपो से बाहर जा रही है। उसकी डिपो में पहुंचते ही धुलाई हो रही है और सेनेटाइजर का स्प्रे किया जा रहा है। कार्यरत कर्मचारी सुनील कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश होने के बाद 10 दिन से बसों को डिपो पहुंचते ही वांशिग की जाती है। वांशिग के बाद उसमें सेनेटाइजर का स्प्रे भी किया जाता है। स्प्रे पहले ज्यादातर दिल्ली को जाने वाली बसों में किया जाता है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को सरकार ने महामारी घोषित कर दिया है। वहीं प्रदेश सरकार ने 13 मार्च तक सभी विश्वविद्यालयों और कालेजों का 31 मार्च तक का अवकाश घोषित कर दिया है व दिल्ली के पास लगते कईं जिलों के स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है। हालांकि बसों में यात्रियों की संख्या कुछ कम हो रही। लेकिन विभाग द्वारा निंरतर बसों में स्प्रे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी सुनील कुमार ने बताया कि निर्देशन के बाद सुबह से शाम तक करीब तीस बसों में वॉशिंग के बाद सेनेटाइजर स्प्रे किया जा रहा है। ट्रैफिक मैनेजर कमलजीत सिंह ने बताया कि डीसी द्वारा करीब 15 दिन पहले मीटिंग ली, जिसमें फैल रहे संक्रमित रोग कोरोना वायरस के बचाव को लेकर निर्देश दिए कि गाड़ियों में वॉशिंग के दौरान सेनेटाइजर का छिड़काव कर सड़कों पर दौड़ाया जाए। जिससे बचाव हो सकता है। उन्होंने बताया कि ये प्रक्रिया निरंतर चली हुुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed