फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roads and boundary walls were demolished with JCB.

Kaithal News: जेसीबी से ध्वस्त कर दीं सड़कें और चहारदीवारी

Wed, 11 Mar 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Roads and boundary walls were demolished with JCB.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय ने जिला प्रशासन के सहयोग से अवैध कॉलोनाइजेशन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्योड़क और कठवाड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को जेसीबी से ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट व डीटीपी प्रवीन कुमार मौजूद रहे।

डीटीपी प्रवीन कुमार ने बताया कि अर्बन एरिया क्योड़क के अंतर्गत आने वाली राजस्व संपदा क्योड़क और कठवाड़ में करीब 6.5 एकड़ भूमि पर बिना विभागीय अनुमति के अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार विभाग ने जेसीबी की मदद से अवैध रूप से बनाई गई कच्ची-पक्की सड़कों और चहारदीवारी को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान एनफोर्समेंट शाखा के एसएचओ सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। डीटीपी ने बताया कि इससे पहले विभाग द्वारा एचडीआर एक्ट 1975 की विभिन्न धाराओं के तहत नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया। आदेशों की अवहेलना और विभाग से अनुमति न लेने के कारण जिला उपायुक्त से स्वीकृति प्राप्त करने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे सस्ते प्लॉट के लालच में आकर अवैध कॉलोनियों में कमाई बर्बाद न करें। किसी भी जमीन की खरीद से पहले वैधता की जांच करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed