फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   road work

भगत सिंह कालोनी में सड़क निर्माण का काम रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
road work
भगत सिंह कालोनी में करीब 56 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क का काम एक्सईएन नगर परिषद ने गुणवत्ता संबंधी शिकायत मिलने पर रुकवा दिया है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार नगर परिषद द्वारा बिना टेंडर के कोई भी बड़ा काम नहीं किया जा सकता। लेकिन नगर परिषद के इंजीनियरिंग विंग ने डीसी से प्रशासकीय अनुमति लेकर 56 लाख रुपये का काम बिना टेंडर के करवाया जा रहा था। साथ ही इसकी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता संबंधी शिकायत आला अधिकारियों तक पहुंची। शिकायतकर्ता जगरुप ढुल ने डीएमसी सहित आला अधिकारियों को शिकायत देकर निर्माण सामग्री की जांच करने की मांग की थी। साथ ही जगरुप ढुल ने विभागीय स्तर पर बिना टेंडर के 56 लाख रुपये की भारी भरकम राशि से करवाए जा रहे काम पर भी सवालिया निशान उठाया था। सरकार ने पारदर्शिता के लिए ई-टेंडरिंग लागू की है। लेकिन अधिकारी न जाने किसे फायदा पहुंचाने के लिए सड़क निर्माण कार्य बिना ई-टेंडरिंग के करवा रहे हैं। इस शिकायत पर एक्सईएन हिमांशू लाटका ने काम रुकवा दिया।

एक्सईएन ने कहा कि प्रशासकीय अनुमति से यह काम करवाया जा रहा था। लेकिन इसकी गुणवत्ता संबंधी शिकायत मिलने पर काम रुकवाया गया है। फिलहाल काम रुका हुआ है। जांच जारी है। इसके बाद ही अगला फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed