फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road near Ramgarh Pandav becomes Johad, villagers angry

Kaithal News: रामगढ़ पांडव के पास सड़क बनी जोहड़, ग्रामीणों में रोष

Sun, 31 May 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 31 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Road near Ramgarh Pandav becomes Johad, villagers angry
गांव रामगढ़ पंडवा में जर्जर सड़क पर जमा गंदा पानी
कलायत। कलायत से करीब आधा दर्जन गांवों को कैथल-जींद मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क पिछले पांच वर्षों से खस्ताहाल में है। रामगढ़ पांडव गांव के समीप जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था न होने के कारण यह मुख्य रास्ता तालाब (जोहड़) का रूप ले चुका है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों तरसेम, रवि विक्रम, सुनील और राममेहर का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब एक वर्ष पूर्व यहां केवल कागजी खानापूर्ति की गई थी, जिसके चलते समस्या जस की तस बनी हुई है। सड़क पर घुटनों तक जमा गंदे पानी और गहरे गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर और वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। सबसे बदतर स्थिति समीप स्थित दसवीं कक्षा के सरकारी स्कूल के बच्चों की है, जिन्हें प्रतिदिन इसी बदबूदार पानी के बीच से मजबूरन गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसी ही नारकीय स्थिति नजदीकी गांव चौशाला और बालू में भी बनी हुई है, जिससे आम जनता को भारी मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। जब संबंधित लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता (एक्सियन) राजकुमार नैन से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में तारकोल की पकड़ कमजोर होती है, इसलिए मानसून बीतने के बाद ही सड़क मरम्मत का कार्य संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और डीसी से लगाई गुहार

विभागीय अधिकारियों की अनदेखी पर ग्रामीणों ने कार्यकारी अभियंता पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैथल की उपायुक्त (डीसी) अपराजिता से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा और क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यहां पानी की निकासी का कोई स्थाई प्रबंध किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed