फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road constructed with two crore rupees broke down in 10 months

Kaithal News: दो करोड़ रुपये से बनी सड़क 10 माह में टूटी

Thu, 29 May 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 29 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Road constructed with two crore rupees broke down in 10 months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल-राजौंद मार्ग पर जाखौली से कोटड़ा तक बनाई गई सड़क 10 माह में ही टूट गई है। इस सड़क का निर्माण करीब दो करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। इस सड़क टूटने के बाद से राहगीरों में काफी रोष है। इस सड़क की बदहाली पर कोटड़ा के ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि इस समस्या का समाधान सड़क के निर्माण के बाद काफी लंबे के बाद हुआ था, लेकिन अब फिर से यह सड़क टूट गई है। इस सड़क पर पैच वर्क तक नहीं किया जा रहा है। इस कारण सड़क पर हादसों का हमेशा भय बना रहता है।

कोटड़ा गांव निवासी बलवान कोटड़ा ने बताया कि इस सड़क की समस्या को लेकर वे लोक निर्माण विभाग के एसडीओ के पास कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन यह अधिकारी भी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। अब एक महीने के बाद ही मानसून का सीजन आ जाएगा और बारिश होगी। बारिश के बाद इस सड़क के और अधिक खराब होने की स्थिति बनेगी। इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाना चाहिए। यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो इस संदर्भ में जल्द ही जिला प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राजकुमार ने बताया कि इस सड़क के खराब होने की समस्या अभी ही संज्ञान में आई है। इसे अब जल्द ही दुरुस्त करवा दिया जाएगा, ताकि राहगीरों को किसी भी प्रकार से परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed