फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   road accident, one died

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
road accident, one died
अलग-अलग जगहों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव सिरसल निवासी जसबीर सिंह ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 नवंबर को गांव में ही अज्ञात कार चालक ने तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई जसमेर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से 36 वर्षीय जसमेर की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी एचसी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गांव सांच निवासी ईश्वर सिंह ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी कि 12 नवंबर को अज्ञात बस चालक ने तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गांव बरसाना में उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सड़क पर गिर गई। इससे वह खुद और उसकी पत्नी घायल हो गए। एचसी प्रवीन कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed