{"_id":"60f0872f8ebc3ec254124e6b","slug":"retired-employees-union-brainstormed-on-problems-kaithal-news-knl76616168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने समस्याओं पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने समस्याओं पर किया मंथन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की जिला कमेटी की बैठक लघु सचिवालय में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान धूप सिंह सिरोही ने की। जिला सचिव जयप्रकाश शास्त्री ने बताया कि रिटायर्ड कर्मियों और अध्यापकों के सातवें वेतन आयोग से संबंधित मामले पांच वर्षों बाद भी संशोधन के लिए स्कूलों, कार्यालयों या महालेखाकार कार्यालय में संशोधन के लिए पेंडिंग पड़े हैं, जिसके कारण रिटायर्ड कर्मियों में भारी रोष है।
बैठक में संघ द्वारा कंयुटेशन पेंशन की रिकवरी 15 वर्ष की बजाए 12 वर्ष में करने, मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये प्रतिमाह लागू करने, महंगाई भत्ता की किस्त जारी करने और 18 माह के बकाया एरियर का भुगतान करने और एलटीसी की राशि जारी करने की मांग की गई।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशन संशोधन के ज्यादा मामले मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में लंबित हैं यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जुलाई के अंतिम सप्ताह में रिटायर्ड कर्मचारी संघ मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के सामने आंदोलन शुरू करेगा। बैठक में ब्लॉकों के चुनाव अगस्त माह में करवाने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सज्जन सिंह, जागीर सिंह, गुलाब सिंह, सतबीर मोर, राम कुमार, रामसरन राविस, सुल्तान सिंह मूंदड़ी और रिसाल सिंह मौजूद रहे।