{"_id":"6a84af22cd75b1b3b50e908a","slug":"responsibilities-assigned-to-students-at-the-ceremony-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153936-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समारोह में विद्यार्थियों को सौंपी जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समारोह में विद्यार्थियों को सौंपी जिम्मेदारियां
Wed, 19 Aug 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
चूने गए छात्र स्कूल स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। एवी विद्यामंदिर स्कूल चीका में सत्र 2026-27 के लिए सीनियर इन्वेस्टीचर सेरेमनी (शपथ ग्रहण) समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्टता की भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों को विद्यालय की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समारोह के मुख्यातिथि लफ्टेन सिंह शेरगिल, एनसीसी ऑफिसर गुहला 10 बटालियन एनसीसी कुरुक्षेत्र रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व एवं अनुशासन के महत्व से अवगत कराया तथा नवनियुक्त छात्र नेताओं को अपने दायित्वों का ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में चयनित छात्र परिषद के विद्यार्थियों के माता पिता व दादा दादी को भी विद्यालय की ओर से आमंत्रित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर नवीन गर्ग व चेयरमैन रजनीश गर्ग ने नवनियुक्त छात्र नेताओं को शुभकामनाएं दी है।