फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Representatives of Brahmin community organizations gathered on a single platform.

Kaithal News: एक मंच पर जुटे ब्राह्मण समाज की संस्थाओं के प्रतिनिधि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Representatives of Brahmin community organizations gathered on a single platform.
ब्राह्मण समाज के संस्थाओं के प्रतिनि​धि। विज्ञ​प्ति
कैथल। ब्राह्मण समाज को एकजुट करने, आपसी भाईचारा मजबूत करने और समाज के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े होने के उद्देश्य से ब्राह्मण युवा नेता व जीवन रक्षक दल के चेयरमैन राजू डोहर की ओर से उनके निवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन ब्रह्म कल्याण समिति के चेयरमैन महिपाल शर्मा ने किया। इस दौरान राजू डोहर ने समाज के प्रतिनिधियों और अतिथियों को चादर ओढ़ाकर और तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज की ताकत एकता में है। आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर एक मंच पर आने और सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने से सामाजिक कार्यों को मजबूती मिलेगी। समारोह में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, सामाजिक संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने और समाजहित के मुद्दों को सामूहिक रूप से उठाने पर चर्चा हुई। कैथल मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश शर्मा सिरटा, पाई मार्केट कमेटी चेयरमैन कृष्ण पिलनी समेत कई प्रतिनिधियों ने सामाजिक एकजुटता को निरंतर प्रक्रिया बनाए रखने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजरमन दीक्षित, एडवोकेट प्रवीण शर्मा, एडवोकेट नीना शर्मा, विक्की शर्मा, सुरेश शर्मा, प्रवीण शर्मा सेगा, सतबीर शर्मा सहित अनेक लोगों को सम्मानित किया गया।

ब्राह्मण समाज के संस्थाओं के प्रतिनिधि। विज्ञप्ति

ब्राह्मण समाज के संस्थाओं के प्रतिनिधि। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed