फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Registry of acquired land in Sajuma

सजूमा में कर दी गई अधिगृहीत की गई जमीन की रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Registry of acquired land in Sajuma
जिले में अब हर रोज कोई न कोई गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। कभी जिला परिषद की ग्रांट वितरण में गड़बड़ी के आरोप तो कभी गांवों में नालियों की सफाई के नाम पर फर्जीवाड़े के मामले पिछले तीन-चार दिनों में सामने आए हैं। अब एक नया मामला सामने आया है कि दिल्ली से कटरा तक बन रहे नेशनल हाईवे के लिए अधिगृहीत की गई जमीन की भी जमीन से जुड़े लोगों के नाम रजिस्ट्री कर दी गई है। मामला सच है या झूठ, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन शिकायत करने वाले व्यक्ति ने विभाग को भेजी अपनी शिकायत में कहा है कि कैथल तहसील के एक अधिकारी ने 36000 रुपये प्रति एकड़ रिश्वत लेकर उस जमीन की रजिस्ट्री कर दी। जो दिल्ली से कटरा तक के लिए बन रहे नेशनल हाईवे के लिए अधिगृहीत की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि नियमानुसार इस जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकती। इसके अलावा इस शिकायत में गिरदावरी संबंधी आरोप भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के वित्त आयुक्त ने डीसी कैथल को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने व किसी के दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। डीसी सुजान सिंह ने इस शिकायत की जांच एडीसी सतबीर कुंडू को सौंपी है। डीसी ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से एक शिकायत मिली है। जिसमें सजूमा में किसी जमीन की नियमों के खिलाफ रजिस्ट्री किए जाने की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed