फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand for the immediate lifting of FCI wheat lying in the mandis.

Kaithal News: मंडियों में पड़ी एफसीआई की गेहूं को तत्काल प्रभाव से उठवाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Demand for the immediate lifting of FCI wheat lying in the mandis.
पूंडरी में मांगों को लेकर बैठक करते किसान। विज्ञ​प्ति
पूंडरी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की हल्का स्तरीय बैठक नई अनाज मंडी पुंडरी में हल्का अध्यक्ष रणधीर बरसाना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट एवं जिला अध्यक्ष गुरनाम फरल ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक के बाद भाकियू (चढूनी) युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं के लिए मार्केट कमेटी सचिव पुंडरी गुलाब सिंह नैन के माध्यम से उपायुक्त कैथल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मंडियों में धान खरीद सीजन से पहले मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने, सफाई व्यवस्था, शौचालय, बिजली एवं पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने और मंडियों में पड़ी एफसीआई की गेहूं को तत्काल प्रभाव से उठवाने की मांग की गई। इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट ने कहा कि धान की फसल मंडियों में पहुंचनी शुरू हो चुकी है। धान की खरीद तुरंत प्रभाव से शुरू करवाई जाए, ताकि किसानों को अपनी तैयार फसल बेचने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। मंडियों के सभी प्रवेश एवं निकास द्वार और प्रमुख प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि मंडियों में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से आने वाली धान की अवैध आवक पर पूर्ण रोक लगाई जाए। इसके लिए जिले की सीमाओं एवं प्रमुख मार्गों पर रैपिड चेकिंग टीमों का गठन कर नियमित एवं प्रभावी जांच करवाई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर ढांड ब्लाॅक अध्यक्ष बहादुर गोरसी, पिरथी कौल, सुनील गोलन, सतनाम हाबड़ी, सतपाल पुंडरी और गुरुमुख फरल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed