फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sports make the youth healthy: Sheeshpal

खेलों से युवा बनते हैं स्वस्थ : शीशपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sports make the youth healthy: Sheeshpal
हाकी मैच का शुभारंभ करते हुए मुख्यातिथि शीशपाल जिंदल व अन्य। विज्ञ​प्ति
गुहला चीका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को हाॅकी खेल एकेडमी व एथलेटिक एकेडमी चीका के खिलाड़ियों का प्रदर्शनी मैच करवाया गया। इस मैच का शुभारंभ भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य शीशपाल जिंदल ने किया। जिंदल ने खिलाड़ियों से परिचय किया और उनका हौसला बढ़ाते हुए अनुशासन व कड़ी मेहनत के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता व मिलजुलकर कार्य करने की भावना आती है और उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में मदद करते हैं। शीशपाल जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का युवा नशे से दूर रहकर अपनी पूरी शक्ति राष्ट्र निर्माण में लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से लाई गई बेहतर खेल नीति के कारण प्रदेश के युवा विश्व स्तर पर पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब सरकार की खेल नीतियों के कारण ही आज हरियाणा खेलों में पूरे देश में पहले पायदान पर है। उन्होंने कोच डॉ. सतनाम सिंह, हाॅकी कोच नरेश कुमार और आर्चरी कोच सचिन कुमार की प्रशंसा की। इस मौके पर डॉ. राजेश भारद्वाज, विजय कुमार और जीत सिंह सैनी मौजूद रहे।

हाकी मैच का शुभारंभ करते हुए मुख्यातिथि शीशपाल जिंदल व अन्य। विज्ञप्ति

हाकी मैच का शुभारंभ करते हुए मुख्यातिथि शीशपाल जिंदल व अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed