फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Regarding the problem of Yajal, women demonstrated by showing utensils

पेयजल की समस्या को लेकर महिलाओं ने बर्तन दिखाकर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Regarding the problem of Yajal, women demonstrated by showing utensils
गांव कुक्कड़ कड़ा में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने खाली बर्तन रखकर रोष जताया। ग्रामीणों विक्रम, सुखबीर, चंदन, जसमेर, राजेंद्र महिला पूनम, धनपति, राजपति, माया व बीरमती ने बताया कि पिछले आठ दिनों से पानी की सप्लाई बंद पड़ी है जिससे पानी के लिए उन्हें दर दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि एक माह पहले मोटर खराब हो गई थी, ज िसे ठीक करने के बाद तीन दिन तक पानी सप्लाई किया गया। अब पिछले आठ दिनों से मोटर खराब होने के कारण उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जो ट्यूबवेल लगाया गया है वह ग्राम पंचायत के अधीन था लेकिन पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जब सरपंच से इस समस्या के बारे कहा जाता है तो वह पंचायत विभाग से बात करने के लिए कहा जाता है। इस समस्या के बारे में वह कई बार संबंधित विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। महिलाओं ने कहा कि यदि शीघ्र पानी की समस्या का समाधान नहीं किया हुआ तो वे सड़कों पर उतरने पर मजबूर होंगी। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी फूल सिंह ने बताया कि पहले मोटर खराब हुई थी वह ठीक करवा दी थी। अब दोबारा खराब हुई इस बारे में उनको सूचना नहीं है। जल्द समस्या को दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed