फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   raodways employ and private buses owners

चार घंटे तक रोडवेज बसों का चक्का जाम

Fri, 06 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Fri, 06 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने निजी बस संचालकों के साथ हुए विवाद के बाद वीरवार सुबह चार से दस बजे तक हड़ताल की। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में एडीसी ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब 10 बजे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बुधवार शाम निजी बस के चालक-परिचालक के साथ रोडवेज कर्मचारियों का बसों के समय को लेकर विवाद हो गया। विश्वकर्मा चौक पर दोनों बसों के चालकों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद सीवन गेट चौक पर फिर दोनों पक्षों में बातचीत हुई। यहां मारपीट भी हुई। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया। पीसीआर की गाड़ी गांव खानपुर तक बस को छोड़कर आई लेकिन सुबह तक इस मामले मेें निजी बस चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर कर्मचारी भड़क उठे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सुबह चार से लेकर 11 बजे तक कोई बस नहीं चलने दी। हड़ताल की सूचना मिलने एडीसी जितेंद्र कुमार, थाना सिविल लाइन प्रभारी अशोक कुमार बस अड्डे पर पहुंचे। अधिकारियों ने कर्मचारी यूनियन से बातचीत की। कर्मचारियों ने रात की घटना के बाद कोई कार्रवाई न किए जाने पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कर्मचारियों से लिखित शिकायत लेकर आरोपी निजी बस चालकों के खिलाफ केस दर्ज करने एवं बस को इंपाउंड करने का आश्वासन दिया। साथ ही डीसी ने भी कर्मचारियों को उनकी लंबित मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर कर्मचारियों ने हड़ताल खोली। लगभग 11 बजे ही बसों का संचालन शुरू हो पाया।


कर्मचारी नेता जसबीर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के लिए अधिकारियों से बातचीत करने के लिए 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। जिसमें प्रधान लखपत राय, हाकम सिंह, मांगे राम शर्मा, रामफल शिमला, पहल सिंह तंवर, शमशेर सिंह सिसमौर, जसबीर शर्मा, राजबीर भाणा, आनंद शर्मा, ज्ञान सिंह, रामचरण शर्मा, बलराज, सतबीर भाणा, सुरेश कुमार बनवाला, सतीश शर्मा को शामिल किया गया। यदि 15 नवंबर तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 16 को फिर से कर्मचारी चक्का जाम करेंगे।

बसों के समय को लेकर कहासुनी जरूर हुई थी लेकिन मारपीट का आरोप निराधार है।
दलबीर सिंह फौजी, निजी बस संचालक

पुलिस ने आरोपी निजी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुबह कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर हड़ताल खुलवा दी थी।
अशोक कुमार, एसएचओ सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed