{"_id":"6aecc021b1893f73d1002639","slug":"smog-has-led-to-increased-eye-irritation-and-breathing-difficulties-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157542-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्मॉग से आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्मॉग से आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी बढ़ी
विज्ञापन
अंबाला रोड पर छाई स्माग से गुजरते वाहन। संवाद
कैथल। जिले में वायु प्रदूषण से लोगों की परेशानी अभी कम नहीं हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 के बेहद खराब स्तर से घटकर 246 पर पहुंच गया है लेकिन अब भी खराब श्रेणी में बना है।
पराली जलाने की घटनाओं, धूल और हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों के साथ मौसम में बदलाव के कारण स्मॉग का असर लगातार महसूस किया जा रहा है।
विशेष रूप से शाम होते ही आंखों में जलन, पानी आने और सांस लेने में परेशानी बढ़ रही है। इन शिकायतों के साथ नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डाॅ. जितेंद्र गिल ने लोगों को शाम के समय बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे और मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।