{"_id":"6a4559379f039c581407b602","slug":"rammehar-murdered-over-a-year-and-a-half-old-enmity-two-juveniles-sent-to-a-juvenile-correction-home-kaithal-news-c-245-1-kht1012-151686-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डेढ़ साल पुरानी रंजिश में राममेहर की हत्या, दो किशोर बाल सुधार गृह भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डेढ़ साल पुरानी रंजिश में राममेहर की हत्या, दो किशोर बाल सुधार गृह भेजे
विज्ञापन
कैथल। गांव प्योदा में डेढ़ साल पुरानी रंजिश के कारण 40 वर्षीय राममेहर की सुआ मारकर हत्या की थी। पुलिस के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले दोनों पक्षों की आपस में कहासुनी हुई थी। तभी से वे आपस में रंजिश रखे हुए थे। उसी का बदला लेने के लिए किशोर ने साथियों के साथ राममेहर की पसलियों में हमला किया था। अब इस मामले में थाना तितरम पुलिस ने दो 17 वर्षीय किशोरों को निरुद्ध किया है। अदालत के आदेश पर दोनों को बाल सुधार गृह करनाल भेज दिया गया। एक सुआ भी पुलिस को बरामद हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव प्योदा निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। 27 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने चाचा 40 वर्षीय राममेहर और अन्य परिजनों के साथ घर के बाहर बैठा था। इस दौरान गांव का सुमित वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर बाद वह वहां से चला गया। इसके बाद उसने एक आरोपी के घर जाकर उसकी मां से शिकायत की और लौट आया। इसके बाद तीन आरोपी उसके घर के सामने पहुंचे और दोबारा गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसके चाचा राममेहर बीच-बचाव के लिए आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया और आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद छह सात आरोपी फिर वहां आए और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक किशोर ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से उसके चाचा राममेहर के शरीर पर कई वार किए। बीच-बचाव कर रहे उसके चाचा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। उसके बाद भी युवकों ने उसकी कमर पर सुए से हमला किया जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन दोनों को सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसके चाचा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका उपचार चल रहा है। इस बारे में थाना तितरम में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।