{"_id":"6aa04f0f4fee997dc307551b","slug":"mri-services-will-begin-at-the-civil-hospital-within-three-months-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154821-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सिविल अस्पताल में तीन माह में होने लगेगी एमआरआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सिविल अस्पताल में तीन माह में होने लगेगी एमआरआई
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में जांच के लिए कतार में खड़े मरीज। संवाद
कैथल। अब मरीजों को एमआरआई जांच के लिए निजी अस्पतालों या दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल में पीपीपी मोड पर एमआरआई सेंटर स्थापित करने के लिए साइट फाइनल कर दी है।
सेंटर के लिए वर्तमान में आयुष विभाग के तहत संचालित आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग व पंचकर्मा की ओपीडी और फार्मेसी वाले हिस्से को चुना गया है। आयुष विभाग को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित स्थान पर सिविल व अन्य जरूरी कार्य करवाकर एमआरआई मशीन स्थापित की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगले दो से तीन माह में सेंटर शुरू होने की संभावना है। एमआरआई सेंटर के लिए करीब 1200 वर्ग फीट जगह उपलब्ध है जिसमें मशीन और उससे संबंधित सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। सेंटर में 1.5 टेस्ला की आधुनिक हाई-पावर एमआरआई मशीन लगाई जाएगी। मशीन स्थापित करने से पहले फर्श को दोबारा तैयार करने, कुछ दीवारों को तोड़कर नए सिरे से निर्माण करने और अन्य सिविल कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
एजेंसी को साइट हैंडओवर होने के बाद ये काम शुरू होंगे। विभाग का प्रयास है कि अधिकतम चार माह के बजाय करीब दो से तीन महीने में सेंटर को चालू कर दिया जाए।