फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ramesh became block head, Naresh secretary

Kaithal News: रमेश बने ब्लॉक प्रधान, नरेश सचिव

Wed, 10 Sep 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ramesh became block head, Naresh secretary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ब्लॉक कलायत इकाई का 17वां त्रिवार्षिक ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र में आयोजित हुआ। सैंकड़ों कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया। इस मौके पर नई ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव में रमेश कोलेखां को सर्व कर्मचारी संघ के दूसरी बार ब्लॉक प्रधान चुने गए। नरेश कुमार को सचिव पद की

जिम्मेदारी मिली।

इससे पहले उद्घाटन समारोह में जिला अध्यक्ष शिवचरण ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं हैं और पिछले वर्षों में कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई।
विज्ञापन


कर्मचारियों के हक की लड़ाई तेज करने का आह्वान ः शिवचरण ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की कोई नीति नहीं बनाई, पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल करने से इनकार किया और कई पक्के कर्मचारियों को हटाने की कोशिश की। उन्होंने चेताया कि मांगों के लिए आंदोलन और सम्मेलनों के माध्यम से आवाज उठाई जाएगी। सीटू के जिला सहसचिव कामरेड सत्यवान ने भी सम्मेलन को शुभकामनाएँ दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कोलेखां ने कर्मचारियों के हितों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का आह्वान किया और सम्मेलन का विधिवत समापन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कोलेखां ने की और मंच संचालन सचिव नवीन कुमार ने किया।


नई ब्लॉक कार्यकारिणी में बने पदाधिकारी



निवर्तमान ब्लॉक सचिव नवीन कुमार और कैशियर राकेश कुमार ने पिछले तीन वर्षों में हुए आंदोलनों, उपलब्धियों और आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्टों पर बहस के बाद नई ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ।

n
ब्लॉक प्रधान: रमेश कोलेखां (पब्लिक हेल्थ) nसचिव: नरेश कुमार (बिजली विभाग)

n कैशियर: सुरेंद्र कुंडू (स्वास्थ्य विभाग) nवरिष्ठ उपाध्यक्ष: संजीव कुमार (नगरपालिका)

n
कार्यकारिणी सदस्य: अनिल कुमार (आईटीआई), मंजीत (स्वास्थ्य विभाग), सुजीत कुमार (पैक्स), सतीश कुमार (बिजली)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed