{"_id":"57b602184f1c1bce246eb35c","slug":"rakhi-celebrated-sisters-and-brother-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाई की कलाईयों पर बांधा रक्षासूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाई की कलाईयों पर बांधा रक्षासूत्र
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार को जिले भर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। रक्षा बंधन के अवसर पर बाजारों में खूब रौनक रही। बाजारों में मिठाईयों व गिफ्ट गैलरियों की दुकान पर पूरा दिन भीड़ उमड़ी रही। भाईयों ने राखी बांधने पर बहनों को सुरक्षा का वचन देने के साथ-साथ उपहार भी दिए। बाजार महिलाओं व युवतियों की पूरा दिन चहल-पहल रही।
मुफ्त यात्रा करके पहुंची भाई को राखी बांधनें
कैथल। राखी के अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा की गई महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा का महिलाओं ने वीरवार को खूब लुत्फ उठाया। महिलाएं निशुल्क यात्रा करते हुए अपने भाई को राखी बांधने पहुंची। बस स्टैंड पर पूरा दिन महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। भीड़ के चलते महिलाओं व बच्चों को काफी दिक्कतें भी हुईं। वहीं कई बसों पर सामने बोर्ड न लगा होने के कारण भी परेशानियां आईं। निजी बस संचालकों ने भी राखी के अवसर पर महिलाओं व 14 साल तक के बच्चों की टिकट नहीं काटीं।
मिठाई व उपहारों की दुकानों पर उमड़ी रही भीड़:-मिठाई व उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने बहनों के लिए उपहार व मिठाईयां खरीदीं।
सीवन में बहन भाई का पवित्र त्योहार मनाया गया
बहन भाई का पवित्र त्यौहार हर्र्ष-उल्लास से मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी। कच्चे धागों का यह पवित्र बंधन जिसे निभाने के लिए आज बहनें दूर- दूर से अपने भाईयों की कलाईयों पर राशी सजाने के लिए पहुंची। भाई भी आज इस पवित्र बंधन को निभाने के लिए अपनी बहनों के घर में पहुंचें। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांध कर अपने भाईयों की लंबी उम्र की कामना की। भाईयों ने अपनी बहन की रक्षा का संकल्प करने के साथ-साथ बहनों को तोहफे दिए। बसों में महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली। बच्चों ने मोदी की राखी, डोरे मोन, स्व-चलित लाईट की राखी पसंद की। हलवाई की दुकानों की मिठाईयों की बिक्री हुई। लोगों ने गिफ्ट हाउस से मेवे व उपहार की जम कर खरीददारी की।
विज्ञापन
धूम-धाम से मनाया रक्षाबंधन
भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया। बहन ने भाईयों की रक्षा के लिए रक्षा धागा बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। इस पर्व को लेकर महिलाओं व छोटे बच्चों में काफी उत्साह रहा। राखी के पर्व पर बाजरों में रुद्राक्ष, मोती चंदन, बच्चों के खिलौनों, कार्टूनों, शक्तिमान व चाइनीज की राखियों की धूम मची रही। नगर के पूंडरी चौंक व कैथल रोड़ के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर राखियों के स्टाल लगाए हुए थे। मार्केट में 5 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां मिल रही थी। दुकानदार राम मेहर, नीरज, योगेश, कुलदीप, गोल्डी, सुभाष रावल, देशराज, रमेश गुप्ता ने बताया कि अबकी बार चाईनीज राखियां व ब्रेसलेट भी खूब बिके हैं। इन दुकानदारों ने बताया कि इस बार लोगों में पहले की अपेक्षा काफी उत्साह देखने को मिला। इस बार रक्षा बंधन पर कलाइयों पर बांधने वाली राखियों की ही नहीं, बल्कि राखी के ग्रीटिंग की भी काफी मांग रही। कई बहनों ने धागे खरीदकर ही इस पर्व की परंपरा निभाई।
स्कूल में राखाी बनाओ प्रतियोगिता
सरस्वती हाई स्कूल रोहेड़ा में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 10 वीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्य आर के देशवाल ने बताया कि राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढं कर भाग लिया। राखी बनाने में मंजु जागलान ने प्रथम स्थान हासिल किया, तथा निधि, काजल व सुमन ने दूसरा स्थान व नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लडक़ों में मेजर ने प्रथम,राहूल ने दूसरा, अजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के जूनियर ए ग्रुप में प्रीति, नेहा, पूजा,सूजल,ने प्रथम प्रीति, अंजली रितिका ने दूसरा तथा अंजु, काजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य आर के देशवाल ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह त्योहार भाई बहन के प्यार को बढ़ाता है। इस दौरान दिनेश, प्रवीण, मीनू, सुदेश रीतू, समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
पूंडरी में भी रक्षा बंधन की धूम
पूंडरी हलके में रक्षा बंधन के पवित्र पर्व को बड़ी धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। राखी के पर्व का सदियों से विशेष महत्व रहा है। यह पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते के रूप में जाना जाता है। आधुनिक युग की बदलती हुई संस्कृति में हमें इन त्यौहारों की परंपरा को बनाए रखना जरूरी है। वास्तव में भाई बहन का रिश्ता अटूट होता है। इस दिन भाई-बहनों मडें चाहे कितने भी गिले शिकवे हो लेकिन फिर भी बहन के हृदय में भाई के प्रति अपार स्नेह रहता है। आज सुबह से पूरी मार्केट में इस त्यौहार की रौनक देखने को मिली। मिठाईयों की दुकानों पर भी लोगों का जमावड़ा देखा गया। सरकार द्वारा सरकारी बसों में दो दिनों तक निशुल्क यात्रा का भी महिलाओं ने स्वागत किया। नेहा, रितु और पुष्पा ने बताया कि बसों में दो दिन निशुल्क सेवा के चलते बसों में पहले वर्षों की अपेक्षा कम भीड़ रही। उन्होंने इस निर्णय के लिए सरकार की सराहना भी की।