{"_id":"6b087c7ae1256002ac0306d0","slug":"assistive-devices-handed-over-to-children-with-disabilities-kaithal-news-c-245-1-kht1013-158441-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिव्यांग बच्चों को साैंपे सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिव्यांग बच्चों को साैंपे सहायक उपकरण
Fri, 27 Nov 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
मूक बधिर बच्चों के लिए ऑयल रूम हीटर उपलब्ध करवाती डीसी। विज्ञप्ति
कैथल। डीसी अपराजिता ने सीवन गेट स्थित पुराने फायर ब्रिगेड कार्यालय भवन में रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से संचालित होली पथ स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों के लिए पांच सुरक्षित ऑयल रूम हीटर उपलब्ध करवाए, ताकि ठंड के मौसम में बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्कूल में लगभग 120 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। डीसी ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए शौचालय और हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ये बच्चे भी हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और इनके बेहतर भविष्य के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। ठंड को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर ऑयल हीटर उपलब्ध करवाए गए हैं। सरकार व प्रशासन का प्रयास है कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं, शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। इस अवसर पर उनके साथ रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रामजी लाल, स्कूल निदेशक प्रमोद कुमार, डॉ बीरबल दलाल मौजूद रहे।
बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
डीसी ने दिसंबर माह में पंचकूला में आयोजित होने वाली पैरा कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित 18 बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इन बच्चों ने पहले भी जूडो-कराटे सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि ये बच्चे पंचकूला में होने वाली प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। डीसी अपराजिता ने कहा कि स्कूल में नियमित कोच की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से हर संभव सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ये बच्चे भी अन्य बच्चों की तरह खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
बच्चों को बांटा टीचिंग-लर्निंग मेटेरियल
कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से एलिम्को कंपनी की ओर से विशेष कैंप भी आयोजित किया गया। कैंप में बच्चों का मूल्यांकन कर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए गए। इसके साथ ही बच्चों के सीखने और समझने की क्षमता को विकसित करने के लिए टीचिंग-लर्निंग मटेरियल भी वितरित किया गया। इससे बच्चों को सीखने में मदद मिलेगी और वे खेल-खेल में नई चीजें सीख सकेंगे। संवाद