{"_id":"6a21d58cc14bd2a6bd0fee73","slug":"rajaunds-deputy-tehsildar-suspended-kaithal-news-c-245-1-kht1013-150368-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजाैंद की नायब तहसीलदार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजाैंद की नायब तहसीलदार निलंबित
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता के निरीक्षण के दौरान बुधवार को राजौंद तहसील कार्यालय से नदारद मिली नायब तहसीलदार स्नेह लता को निलंबित कर दिया गया है। इसके आदेश मुख्यालय की तरफ से जारी किए गए हैं।
पूरे मामले में प्रशासन की तरफ से पुष्टि की गई है। नायब तहसीलदार के निलंबन को डीसी के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में न मिलने के प्रकरण से जोड़ कर देखा जा रहा है।
डीसी अपराजिता ने बुधवार को राजौंद में तहसील कार्यालय, खंड विकास व पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय और नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाजिरी रजिस्टर, विभिन्न शाखाओं के रिकॉर्ड और जन सेवाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे डीसी अपराजिता तहसील कार्यालय पहुंची थी। यहां नायब तहसीलदार स्नेह लता अपने कार्यालय से अनुपस्थित मिलीं। डीसी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे।