{"_id":"66bbcb2497c65f07da0cc458","slug":"purse-stolen-from-pocket-during-program-kaithal-news-c-18-1-knl1004-452634-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कार्यक्रम के दौरान जेब से पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कार्यक्रम के दौरान जेब से पर्स चोरी
Wed, 14 Aug 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
कैथल। ब्राह्मण धर्मशाला में एक कार्यक्रम के दौरान चोर एक व्यक्ति की जेब से पर्स चोरी कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर 20 निवासी अशोक भारती ने शहर थाना में शिकायत दी कि 12 अगस्त को वह एक कार्यक्रम में ब्राह्मण धर्मशाला में गया हुआ था। वहां पर किसी ने उसकी जेब से पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 35 हजार से अधिक रुपये व जरूरी कागज थे। शिकायतकर्ता ने शक जताया कि यह चोरी अशोक, रणधीर, सोनू, अजय, लाला व राजू ने की है। एसएचओ बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादअमरगढ़ गामड़ी में मकान से गहने चुराए
कैथल। अमरगढ़ गामड़ी में चोर एक मकान से गहने चोरी करे ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गामड़ी निवासी सोमदत्त ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि आठ अगस्त से 12 अगस्त के बीच रात के समय अज्ञात आरोपी उनके घर से सोना-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में माथे का टीका, अंगूठी, पाजेब, कड़ा व अन्य गहने शामिल हैं। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद