Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Purchasing starts in the afternoon after morning lockdown

Kaithal News: सुबह तालाबंदी के बाद दोपहर में खरीद शुरू

Sat, 28 Sep 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 28 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Purchasing starts in the afternoon after morning lockdown
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर किसानों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी सुबह मार्केट कमेटी कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान किसानों ने सुबह के समय तो तालाबंदी की, लेकिन इसके बाद दोपहर के समय धान की सरकारी खरीद शुरू हुई।

नाराज किसानों को समझाने के लिए शहर थाना से थाना प्रभारी वीर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। उन्होंने किसानों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। वहीं, सरकारी खरीद शुरू होने से पहले किसानों ने करीब दो घंटे तक मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में धरना भी दिया। इसके बाद डीएमईओ अभिनव वालिया ने किसानों को शांत करवाया।
विज्ञापन


पिछले कई दिन से मंडी में कम हो रहे धान के भाव के बीच किसानों में रोष है। इस समय 1509 किस्म के धान के 2600 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिल रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे किसान सतपाल दिल्लोवाली, महाबीर चहल नरड़, सुमित, रामपाल और अमित ने बताया कि उनकी फसल को औने-पौने दाम मिल रहे हैं। किसान बड़ी मेहनत से अपने खेत में फसल उगाता है, लेकिन बाद इस फसल की बेकद्री होने के बाद सही दाम भी नहीं मिल पाते हैं। कुछ देर के बाद जब धान की सरकारी खरीद शुरू हुई तो किसानों ने राहत की सांस ली। इसके बाद किसानों ने स्वयं सरकारी खरीद एजेंसियों के साथ जाकर नमी की मात्रा की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में कम हो रहे धान के भाव के बीच किसानों में रोष ः अनाज मंडियों में कम हो रहे धान के भाव के बीच किसानों में रोष है। इस समय 1509 किस्म के धान का भाव 2400 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। पिछले साल इस धान का भाव 3500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों को मिला था। परंतु इस बार ऐसा नहीं हो पा रहा है।

धान की सरकारी खरीद शुरू न होने को लेकर किसानों का गुस्सा जायज था। उन्होंने वीरवार को किसानों की ओर से प्रदर्शन करने के बाद आला अधिकारियों से सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग की थी। शुक्रवार बाद दोपहर धान की सरकारी खरीद शुरू करवा दी गई थी। -अभिनव वालिया, डीएमईओ, मार्केट कमेटी, कैथल।
पहले दिन पीआर किस्म की करीब 500 क्विंटल खरीद
कैथल। धान की सरकारी खरीद शुरू न होने के चलते किसानों के बढ़ रहे विरोध के बीच आखिरकार सरकारी खरीद एजेंसियों को झुकना पड़ा। पहले दिन सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड ने खरीद शुरू की। हैफेड की ओर से जब धान की ढेरी में नमी की मात्रा की जांच की तो यह 20 से अधिक मिली परंतु इस पर भी किसानों ने एतराज जताया। इसके बाद दूसरी मशीन से नमी जांची तो यह 17 प्रतिशत मिली। इसके बाद एजेंसी ने खरीद शुरू की। पहले दिन शाम चार बजे तक पीआर किस्म का करीब 500 क्विंटल धान खरीदा गया।

नाराज किसानों के प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को सरकारी एजेंसियों ने तीन दिन पहले ही धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी। बता दें कि इस बार अनाज मंडियों में पीआर किस्म के धान की आवक समय से पहले ही शुरू हो गई, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई थी। इसके चलते किसानों की नाराजगी भी लगातार बढ़ रही थी। पहले राज्य में धान की सरकारी खरीद 23 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन अचानक से तिथि बदलकर एक अक्तूबर कर दी। जब किसान धान लेकर अनाज मंडियों में पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि तिथि आगे बढ़ा दी गई है। इसके बाद किसानों का विरोध शुरू हो गया। उन्होंने धान खरीद में हो रही देरी को लेकर किसानों ने अनाज मंडियों के बाहर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिए। संवाद

सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। पहले एक अक्तूबर से होनी थी। शुक्रवार सुबह ही इस संबंध में पत्र मिला है। इसके बाद खरीद शुरू की गई है। अभी नमी ज्यादा आ रही है। किसानों से अपील है कि धान सुखाकर लाएं, ताकि उन्हें धान बेचने को लेकर कोई परेशानी झेलनी पड़े। - बसाऊ राम, सचिव, मार्केट कमेटी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed