फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Purchase of mustard has not started

Kaithal News: नहीं शुरू हुई सरसों की खरीद

Wed, 19 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Purchase of mustard has not started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मार्केट कमेटी की ओर से जिले में सरसों की खरीद को लेकर चार केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद सरकारी खरीद मंडियों में हैफेड एजेंसी ने शुरू नहीं की है।

गौरतलब है सरकार ने निर्धारित समय अनुसार 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद करने का फैसला लिया था लेकिन अभी तक एक भी ढेरी सरकारी भाव पर नहीं खरीदी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार सरकार ने सरसों को लेकर 5950 रुपये प्रति क्विंटल भाव तय किया है। कैथल नई अनाज मंडी के साथ-साथ कलायत, पूंडरी व राजौंद अनाज मंडी को सरसों की खरीद का केंद्र बनाया है। कलायत, पूंडरी व राजौंद क्षेत्र में किसान सरसों की खेती ज्यादा करते हैं, हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार सरसों की खेती किसानों ने कम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्किट कमेटी के सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि सरसों की फसल में नमी अधिक होने के चलते खरीद संबंधित एजेंसी ने इस सरकारी खरीद शुरू नहीं की है। इसकी खरीद हैफेड एजेंसी की ओर से की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed