फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   protest

किसानों ने लघु सचिवालय में किया अनशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
protest
किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में जिले के किसान प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में सुबह 10 बजे से सांय पांच बजे तक लघु सचिवालय में अनशन किया। इस दौरान किसान नेताओं, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सरकार को जमकर कोसा और तीन काले कानून वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

सुबह ही किसान लघु सचिवालय में पहुंचना शुरू हो गए थे। दस बजे तक काफी संख्या में किसान एकजुट हो गए। यहां किसान प्रतिनिधियों द्वारा चुने गए अध्यक्ष मंडल की अगुवाई में अनशन शुरू किया गया। सात संगठनों के चढ़ूनी ग्रुप से जसविंद्र हरसौला, किसान सभा से महेंद्र सिंह, भाकियू घासी राम ग्रुप से जियालाल, किसान मजदूर मोर्चा से सुभाष गौड़, खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के कामरेड प्रेम, किसान नेता जसबीर तंवर, ऑल इंडिया कृषक खेत मजदूर संगठन के धर्मपाल छौत, सर्वजात सर्वखाप महापंचायत के भरत सिंह बैनीवाल, विक्रम कसाना को अध्यक्ष मंडल में शामिल किया गया। किसान नेताओं ने अनशन में एक ही बात रखी। सरकार हर हाल में तीनों कानूनों को वापस ले। किसानों को इन तीनों कृषि कानूनों से भारी नुकसान होगा। जब किसान किसी तरह का फायदा नहीं चाहता इन कानूनों से तो सरकार क्यों तीनों कानून थोप रही है। सभी वक्ताओं का इस बात पर जोर था कि दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे अनशन में जो भी जरूरत होगी, उसे पूरा किया जाएगा। वहां से जो भी निर्देश जारी होंगे, आंदोलन उसी अनुसार आगे चलाए जाएंगे। किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर ही यह अनशन किया गया है।
विज्ञापन

किसानों को अजीत हाबड़ी, जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शोरेवाला, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन रामनिवास मित्तल, राजा राम माजरा, कृष्णा एडवोकेट गुहला, बिल्लू चंदाना, साहब सिंह संधू कांगथली, अजीत हाबड़ी, नोदी चीका, जसपाल चीका, मा. रामकिशन ढांडा, कंवरजीत सिंह, सतबीर गोयत, जरनैल सिंह, नरेश रोहेड़ा, शकुंतला, चरणजीत कौर, अशोक शर्मा, सोहन सिंह पूनिया, रतिरराम चीका मंडी प्रधान, सुखविंद्र कांगथली, सुभापष चंद, कुलदीप कवारतन, दिलबाग सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोगों ने तीनों कृषि कानूनों पर सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर में हुई जाम की स्थिति- किसानों के अनशन के कारण लघु सचिवालय में जाम की सी स्थिति बनी रही। किसानों की गाड़ियां, ट्रैक्टर-ट्रालियों व बाइक के कारण पूरे परिसर में भीड़भाड़ की स्थिति बनी रही। एक समय में तो लघु सचिवालय के मुख्य प्रवेश द्वार वाली सड़क पर ट्रालियों के कारण जाम की सी स्थिति हो गई थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed