{"_id":"60b799f2b80bf2c51f6e98ca812d30bd","slug":"protest-at-rajiv-gandhi-vidut-bhawan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी विद्युत भवन में एकत्रित होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी विद्युत भवन में एकत्रित होकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा व ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया तथा पिहोवा चौक पर स्थित राजीव गांधी विद्युत भवन में जमकर भड़ास निकाली। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिरोही ने की।
वहीं मंच संचालन जिला सचिव जरनैल सिंह व ब्लॉक सचिव शिवदत्त ने संयुक्त रुप से किया। कर्मचारियों ने सब अर्बन सब डिविजन नंबर दो कार्यालय में पिछले 42 दिनों से चल रहे धरने के बावजूद मांगों को पूरा न करने पर रोष जताया गया। यूनियन नेताओं ने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने की बजाए कर्मचारियों व यूनियन पर दमन की कार्रवाई की जा रही है। जिस कारण आंदोलन को तेज करने का फैसला लिया गया है।
कर्मचारियों ने कहा कि आगामी 18 जनवरी को अनशन किया जाएगा। राज्य उप-प्रधान सुरेश राठी ने कहा कि अधिकारियों को कर्मचारियों की मांगों पर गौर करना चाहिए। एक तरफ निगम को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। दूसरी ओर निगमों के कर्मचारियों की मांगों पर मैनेजमेंट का नकारात्मक रुख बढ़ता जा रहा है। जिस कारण 20 जनवरी को सभी सर्कलों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। 3 फरवरी को एमडी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। एसकेएस के आह्वान पर 7 फरवरी को सभी विधायकों को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
15 फरवरी को वेतन आयोग की सिफारिशें के संबंध में संसद मार्च किया जाएगा। प्रदर्शन को जिला प्रधान नरेश कुमार, सर्कल सचिव बलबीर सिंह, राज्य कमेटी सदस्य जितेंद्र बंसल, यूनिट सचिव सुरेश कुमार, यूनिट प्रधान सतबीर सिंह, रोशन लाल, स्वराज सिंह, कृष्ण करोड़ा, अशोक शर्मा, सतपाल सैनी, रामफल दलाल, बलवान सिंह, ओमपाल ने भी संबोधित किया। यहां कर्मचारियों ने दोपहर के समय जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद यहां से नारेबाजी करते हुए करनाल रोड से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा।