{"_id":"6171bcf5fba9ea223d3fc12a","slug":"protest-against-jagmag-scheme-in-pabnawa-kaithal-news-knl87252613","type":"story","status":"publish","title_hn":"पबनावा में जगमग योजना का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पबनावा में जगमग योजना का विरोध
विज्ञापन
09-ढांड। भूराराम पबनावा के नेतृत्व में जगमग योजना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढांड। भाकियू प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा के नेतृत्व में पबनावा में ग्रामीणों ने जगमग योजना का विरोध किया। विद्युत निगम ढांड के एसडीओ पुलिस बल के साथ जैसे ही गांव में कार्य करने के लिए पहुंचे तो ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
पबनावा ने निगम के एसडीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक तीनों काले कृषि कानून वापिस नहीं होते तब तक गांव में जगमग योजना के तहत कोई भी कार्य नही करने देंगे, चाहे इसके लिए हमें कुछ भी करना पड़े। हम पीछे नहीं हटेंगे। ग्रामीणों के विरोध के चलते निगम के कर्मचारी काफी देर तक तो इंतजार करते रहे, लेकिन बात बनती न देख अपने सामान सहित वापस लौट गए।
हालांकि निगम के कर्मचारी जगमग योजना के तहत गांव में कार्य करने के लिए पूरी तैयारी के साथ गए थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में भी ग्रामीणों ने विद्युत निगम की योजना को सिरे नही चढ़ने दिया। पबनावा ने आरोप लगाया है कि जगमग योजना के नाम पर गांवों में जो मीटर लगाए गए हैं, वेे लोड से कहीं गुणा अधिक रीडिंग निकाल रहे हैं। इससे गरीब किसान मजदूरों पर भारी भरकम बिलों का बोझ डाल कर उन्हें मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में कोई भी कर्मचारी जगमग योजना के लिए गांव में कार्य करने की जबरन कोशिश करेगा तो ग्रामीण उसे बंधक बनाने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विद्युत निगम ढांड के एसडीओ भारत काला ने बताया कि पबनावा में जगमग योजना के तहत कार्य करने के लिए टीम के साथ गए थे। ग्रामीणों ने योजना का विरोध किया। उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत करवा दिया गया है। जैसे ही आदेश होंगे उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।