फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Private Bus Driver on strike

प्राइवेट बस चालकों की हड़ताल

Sun, 28 Jun 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल Updated Sun, 28 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 प्राइवेट बसों के चालकों व परिचालकों ने सरकारी बस स्टेंड के अधिकारियों, कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हड़ताल कर दी। सभी बसें अनाज मंडी में खड़ी करके रोष प्रकट किया। प्राइवेट बस चालकों व परिचालकों प्रगट सिंह, संदीप, बिंद्र, इंद्र, जग्गू, पवन, जोगिंद्र, काला व सुरेंद्र ने बताया कि कल शनिवार को सवारियों को लेकर बस स्टेंड इंचार्ज व एक प्राइवेट बस चालक व परिचालक के बीच झगड़ा हो गया था।

 जिस पर स्टेंड अधिकारियों ने अपनी सरकारी बसों के चालकों व परिचालकों के साथ मिलकर एक प्राइवेट बस के परिचालक की पिटाई कर दी थी। इस मामले में कोई कार्रवाई न होने के कारण उन्होंने हड़ताल कर दी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता तब तक वे एक भी प्राइवेट बस चीका-कैथल रूट पर नहीं चलाएंगे।
विज्ञापन



प्राइवेट बस संचालकों के ब्लाक प्रधान जरनैल सिंह ने कहा कि सरकारी बस स्टेंड इंचार्ज द्वारा एक प्राइवेट बस परिचालक के साथ की गई मारपीट सरासर गलत है। जिसके विरोध में सोमवार को जिला स्तरीय एक बैठक बुलाई गई है जिसमें उक्त मामले की आरटीए व जीएम रोडवेज को शिकायत करके कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल के कारण लोगाें को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों की इंतजार में कैथल रोड पर खड़ी सवारियों रमेश कुमार, जितेंद्र कुमार, ज्ञान सिंह, दलबीर सिंह, जरनैल सिंह, रत्ना राम, शिव कुमार, संजय कुमार, प्रवीण कुमार, भतेरी देवी, रोशनी देवी, पूजा, बबीता व भागवंती ने कहा कि हड़ताल के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed