फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   PACS employees' protest continues for the second day; Kurukshetra Union extends support.

Kaithal News: पैक्स कर्मचारियों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, कुरुक्षेत्र संघ ने दिया समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
PACS employees' protest continues for the second day; Kurukshetra Union extends support.
धरना देते पैक्स कर्मचारी। विज्ञ​प्ति - फोटो : सिरसागंज। हाईवे पर विद्युत पोल से टकराया अनियंति आटो
कैथल। पैक्स कर्मचारी यूनियन कैथल का अनिश्चितकालीन आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने प्रशासन और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जिला पैक्स कर्मचारी संघ ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए एसकेएस के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान जरनैल सिंह, जिला प्रधान ओमपाल भाल, सचिव शिवचरण और वरिष्ठ उपप्रधान छज्जूराम ने आरोप लगाया कि पैक्स कर्मचारियों पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पहले से ही मानसिक और आर्थिक दबाव में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ कैथल के प्रधान ओमपाल भाल और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान रमेश हरित ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। कुरुक्षेत्र पैक्स कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान ज्ञानी राम ने कहा कि यह संघर्ष अब प्रदेश के सहकारिता कर्मचारियों की लड़ाई बन गया है। जिला प्रधान कुलदीप सिंह माजरा और राज्य उपप्रधान फूला राम सहित अन्य वक्ताओं ने प्रशासन से मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। धरने में सुखदेव सिंह, मान सिंह और कर्मबीर सिंह सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना देते पैक्स कर्मचारी। विज्ञप्ति

धरना देते पैक्स कर्मचारी। विज्ञप्ति- फोटो : सिरसागंज। हाईवे पर विद्युत पोल से टकराया अनियंति आटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed