फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shri Ram Mandir resonates with hymns and prayers dedicated to Goddess Chandraghanta on the third day of Navratri.

Kaithal News: तीसरे नवरात्र पर मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना, भजनों से गूंजा श्रीराम मंदिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Mandir resonates with hymns and prayers dedicated to Goddess Chandraghanta on the third day of Navratri.
नवरात्र के तीसरे दिन मंदिर में पूजा अर्चना करती महिलाएं। संवाद
सीवन। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर सीवन के श्रीराम मंदिर में महिला श्रद्धालुओं ने संकीर्तन कर मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में प्रतिदिन शाम को महिलाओं की ओर से संकीर्तन किया जा रहा है। इसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। मंदिर के पुजारी वीरेंद्र पांडे ने बताया कि मां चंद्रघंटा को साहस, शक्ति और शांति का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र के तीसरे दिन मां के इस स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सच्चे मन से मां की आराधना करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। महिला श्रद्धालु वीना मेहता ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में प्रतिदिन संकीर्तन किया जाता है। महिलाएं एकत्रित होकर भजन गाती हैं और मां भगवती की आराधना करती हैं। उन्होंने कहा कि भजन-कीर्तन से मन को शांति मिलने के साथ आपसी भाईचारा और मेलजोल भी बढ़ता है।

नवरात्र के तीसरे दिन मंदिर में पूजा अर्चना करती महिलाएं। संवाद

नवरात्र के तीसरे दिन मंदिर में पूजा अर्चना करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed