फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   political, inelo, digvijay chowtala, meeting workers, kaithal

देश को जाति व धर्म के नाम पर बांट रही है भाजपा : दिग्विजय चौटाला

Mon, 29 May 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Mon, 29 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
political, inelo, digvijay chowtala, meeting workers, kaithal
जनसभा को संबोधित करते दिग्विजय चौटाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इनेलो के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा देश को जाति व धर्म के नाम पर बांट राज करना चाहती है, लेकिन देश की जागरूक जनता उसे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होने देगी। वे रविवार को गांव हरिगढ़ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गांव हरिगढ़ में पहुंचने पर दिग्विजय चौटाला का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें पगड़ी पहना सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


 चौटाला ने कहा कि पाकिस्तान के सैनिक कई बार हमारे फौजियों के सिर काट कर ले गए लेकिन बड़े बड़े दावे करने वाली भाजपा उनकी हरकतों का जवाब नहीं दे पाई है। भाजपा ने चुनाव से पूर्व प्रत्येक वर्ष पांच करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा भी किया था, लेकिन सरकार में आने के बाद भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने के बजाए उन्हें नौकरियों से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनाव के साथ ही हरियाणा में भी विधान सभा के चुनाव करवाने की बात कहते हैं लेकिन असल में हरियाणा में विधान सभा के चुनाव दिसंबर 2018 में राजस्थान विधान सभा चुनाव के साथ ही करवाए जाएंगे। क्योंकि भाजपा उत्तर प्रदेश में मिली अप्रत्याशित जीत से अति उत्साहित है और अपनी इसी जीत को वह राजस्थान व हरियाणा में भी भुनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने गांव बलबेहड़ा, थेह नेवल व रीवाड़ जागीर में भी जनसभाओं को संबोधित किया। जनसभा को जिला अध्यक्ष कंवर पाल करोड़ा, महावीर जागलान, पूर्व विधायक बूटा सिंह व रणधीर सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, बचन सिंह माजरी, मंगत संधू, पिरथी सीड़ा, बलवंत हरिगढ़, भरत हरिगढ़, जोरा सिंह, श्याम सिंह माजरी, कमेलश  बलबेहड़ा, बेदी गुज्जर, साहब सिंह संधू, रोड़ा भागल, रमेश नेवल, जय प्रकाश बलबेहड़ा, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।


जनसभा के बाद बलवंत सीड़ा के निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए चौटाला ने कहा एसवाईएल नहर का पानी लाने को लेकर भाजपा गंभीर नहीं है बल्कि वह केवल ओछी राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed