{"_id":"680fdb3f533e01a121048fef","slug":"police-should-be-alert-with-sensitivity-sp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-634650-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशीलता के साथ सजग रहे पुलिस : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशीलता के साथ सजग रहे पुलिस : एसपी
Tue, 29 Apr 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को एसपी आस्था मोदी ने जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रबंधक तथा सभी अपराध यूनिट के सदस्यों की बैठक की। एसपी ने सभी से पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ सजग व सचेत रहने का आह्वान किया।
एसपी ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए कर्मचारी-अधिकारी के खिलाफ कोई रियायत ना बरतकर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। कर्मचारी व अधिकारी अपने काम पर फोकस रखकर बेहतरीन नतीजे दें।
उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रबंधक व अपराध यूनिटों में परस्पर सामंजस्य व सहयोग कायम रखना जरूरी है। आमजन से निरंतर संवाद कायम रखकर सार्थक सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि कानून की अवहेलना करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा। इस मौके पर डीएसपी बीरभान, डीएसपी ललित कुमार, डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, डीएसपी सुशील प्रकाश व डीएसपी गुरविंद्र सिंह व जिला के सभी थाना प्रबंधक मौजूद रहे।
नशे के खिलाफ लोगों को करें जागरूक
एसपी ने थाना प्रबंधकों से कहा कि नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों से सख्ती से निपटेंगे, ताकि युवाओं को नशे की चपेट से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि वे सामाजिक सरोकार को समझते हुए अपने-अपने क्षेत्र में रोड सेफ्टी, नशे की रोकथाम लगाने सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को जागरूक करें। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा व नशे की रोकथाम को प्राथमिकता देने की बात कही।