फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police distributed greeting letters on Teacher's Day

शिक्षक दिवस पर पुलिस ने बांटे अभिनंदन पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Police distributed greeting letters on Teacher's Day
Police distributed greeting letters on Teacher's Day - फोटो : Kaithal
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में डीएसपी दलीप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने लोगों को अभिनंदन पत्र देकर जागरूक किया। पुलिस ने सामाजिक जिम्मेदारियों, अभिभावकों व बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जानकारी दी गई। इसके साथ इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने, महिलाओं का सम्मान करने, नशे से दूर रहने व कोविड सुरक्षा नियमों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की ओर से शिक्षक के रूप में दिए गए योगदान को हमेशा याद रखने के लिए हर साल 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन शिक्षकों द्वारा समाज में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाता है। गुरुओं के सम्मान में आयोजित पावन पर्व के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने समाज में शिक्षकों की भांति अपना दायित्व निभाने वाले नागरिकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन

पाई के पुस्तकालय में शिक्षक दिवस पर मासिक साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया। शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर सभी ने अपने गुरुजनों को याद कर काव्य गायन किया। महेंद्र पाल शर्मा ने सरस्वती वंदना के साथ संगोष्टी का शुभारंभ किया। मास्टर सतप्रकास जी ने शिक्षक दिवस पर डा. राधाकृष्णन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। हवा सिंह ढुल, करेशन शर्मा, रामकला, दीपक कुमार, धर्मपाल ने कविताएं सुनाई। कविता पाठ में करनाल से टीसी अग्रवाल विशेष अनुरोध पर पहुंचे और उन्होंने उत्कृष्ट कविताएं सुनाईं। इस अवसर पर मा. कृष्ण, मा. सतीश, मा. रामनीवास ढुल व विरेंद्र अन्ना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed