{"_id":"690e53e5a416af84990c36b1","slug":"police-arrested-two-absconding-accused-kaithal-news-c-245-1-kht1012-140324-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस ने दो भगोड़े आरोपियों को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस ने दो भगोड़े आरोपियों को किया काबू
Sat, 08 Nov 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
कैथल। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि एएसआई राजकुमार ने गांव खुराना रोड कैथल निवासी रणबीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर वर्ष 2011 दौरान अन्य साथियों के साथ मिलकर राजौंद अनाज मंडी से एफसीआई कैथल जाने वाली गेहूं में से 500 कट्टे गेहूं चोरी का आरोप है। जिस बारे थाना राजौंद में मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, लेकिन आरोपी न्यायालय से जमानत लेने के बाद दोबारा हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में सात जनवरी 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। दूसरे मामले में एचसी कुलदीप ने आरोपी बलबेहड़ा निवासी बलविंद्र को गिरफ्तार किया। जिसे वर्ष 2024 के दौरान चेक बाउंस मामले में अदालत ने 2 नवंबर 2025 को भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन