फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Petrol Pump Assocaision gives ultimatem to Police

तेईस तक लुटेरे नहीं पकड़े तो जिले के सभी पेट्रोल पंप बंद

Sat, 14 Jun 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Sat, 14 Jun 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
Petrol Pump Assocaision gives ultimatem to Police
कैथल। पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदातों में कार्रवाई न होने पर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पुलिस को आरोपियों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है। संचालकों ने ऐलान किया है कि तेईस जून तक यदि पेट्रोल पंपों पर हुई लूट की घटनाओं के आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो वे सभी 114 पेट्रोल पंप बंद कर देंगे। गौरतलब है कि तेईस जून को प्रदेश के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कैथल आ रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, यदि पेट्रोल पंप हुए तो जिले भर में करीब आठ लाख लीटर तेल की बिक्री प्रभावित होगी और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह निर्णय शनिवार को एक रेस्तरां में एसोसिएशन की एक बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान पूर्ण चंद गुप्ता ने की। पेट्रोल पंप संचालकों ने ऐलान किया कि अब वे इस मामले में जिला प्रशासन से नहीं मिलेंगे। पूर्व में कई बार एसपी एवं डीसी से मिलकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले हुई थी वारदात
बैठक में 11 जून को राजौंद-पूंडरी मार्ग पर जय भारत सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर हुई लूट व फायरिंग मामले में पुलिस कार्रवाई पर काफी रोष प्रकट किया। बैठक में सदस्यों ने कहा कि पुलिस लूट की वारदातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कुछ मामलों में सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया करवा दी गई थी। बावजूद इसके आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे पूर्व 29 सितंबर 2013 को जाखौली के महादेव फिलिंग स्टेशन पर लुटेरों ने करीब दो लाख रुपये की लूट की थी।

सुबूत दिए फिर भी कार्रवाई नहीं
सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना की जानकारी के बावजूद आज तक पुलिस उस लूट का कोई सुराग नहीं निकाल पाई है। इसके अलावा जिले के कई पेट्रोल पंपों पर लूट की घटनाएं हो चुकी है। पेट्रोल पंप मालिक व सेल्समैन दहशत में हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब एसोसिएशन डीसी एवं एसपी से मिलने नहीं जाएगी।

यदि प्रशासन ने 21 जून तक वारदातों की घटना को नहीं सुलझाया तो 23 जून को सभी पेट्रोल पंप मालिक हड़ताल जाएंगे। हड़ताल पर जाने के निर्णय की सूचना हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान व महासचिव को भी दे दी है। बैठक में जिला कार्यकारिणी से बलवान सिंह कोटड़ा, सत्यवान सिसमर, रामफल मोर, योगेश गर्ग, शशि वालिया, भुल्ला राम, तरसेम गर्ग, विशाल शर्मा, सतप्रकाश, शशि पाल, रोहताश माथुर, विनोद गुप्ता, लखविन्द्र सिंह, कर्म सिंह कादयान, कृष्ण, कृष्ण आंनद, ईश्म सिंह, उपस्थित रहे।


पेट्रोल पंप मालिकों को मिले हथियार रखने की इजाजत

बैठक में सदस्यों ने सवाल किया कि हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा दो-तीन मैरिज पैलेस संचालकों को तो शस्त्र लाइसेंस दे दिए गए। लेकिन मांग के बावजूद पेट्रोल पंप मालिकों को शस्त्र लाइसेंस नहीं दिए जा रहे हैं। इस कारण उनमें दहशत लगातार बढ़ती जा रही है।


जिले में हैं 115 पेट्रोल पंप
जिले भर में 115 पेट्रोल पंप हैं। इसमें से एक सरकारी पेट्रोल पंप कोयल कांपलेक्स को छोड़ दिया जाए तो करीब 114 पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर जा सकते हैं। इससे एक दिन में करीब आठ लाख लीटर डीजल एवं पेट्रोल की बिक्री प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed